स्पर्धा: बैडमिंटन में बिलासपुर-रायपुर फाइनल, योगासन में रायपुर का दबदबा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं। 24 से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और मेजबान दुर्ग संभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना हुनर दिखा रहे हैं।
राजनांदगांव में हॉकी, योगासन, बैडमिंटन और क्रिकेट के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। बैडमिंटन के 14 वर्ष बालक वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने बस्तर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर ने मेजबान दुर्ग को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। इससे पहले बिलासपुर ने रायपुर को 2-0, दुर्ग ने सरगुजा को 2-0, बस्तर ने सरगुजा को 2-1 और दुर्ग ने बस्तर को 2-0 से हराया था।
ट्रेडिशनल योगासन की व्यक्तिगत श्रेणी में रायपुर संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 14 वर्ष बालक और बालिका दोनों वर्गों में रायपुर ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में दुर्ग दूसरे और बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में दुर्ग को दूसरा और बिलासपुर को तीसरा स्थान मिला। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और बस्तर तृतीय रहा।
बालिका वर्ग में रायपुर ने पहला, बिलासपुर ने दूसरा और दुर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और बिलासपुर तृतीय रहा। वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। हॉकी में भी कड़े मुकाबले: 17 वर्ष बालक हॉकी में सरगुजा और बिलासपुर का मुकाबला 0-0 से बराबर रहा।
बस्तर और रायपुर के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं दुर्ग ने बस्तर को 6-0 से हराया। बालिका वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 3-2 से शिकस्त दी। बस्तर ने रायपुर को 4-1 से हराया, जबकि दुर्ग ने बस्तर को 3-0 से पराजित किया।
📡 स्रोत: NewsData.io