खेल

स्पेशल FD पर मिल रहा धमाकेदार ब्याज, सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ा मौका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्पेशल FD पर मिल रहा धमाकेदार ब्याज, सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ा मौका

अगर आप बिना बाजार के जोखिम के अपनी बचत पर तय रिटर्न पाना चाहते हैं, तो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक ऑप्शन साबित हो सकती है.

कई सरकारी बैंक 444 दिनों की FD पर सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ वरिष्ट नागरिकों को भी ब्याज दे रहे हैं.

खास बात यह है कि इसमें सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है.

हालांकि, अलग-अलग बैंकों में ब्याज दर एक जैसी नहीं है.

ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी बड़ी रकम पर मिलने वाली मैच्योरिटी रकम में बदलाव कर सकता है.

ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपए की FD करने के बारे में सोच रहे हैं, तो बैंक की ब्याज दर के साथ-साथ टैक्स से जुड़े नियमों को समझना भी जरूरी है.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 444 दिन की FD

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 444 दिनों की स्पेशल FD में सीनियर सिटीजन को 7.25% और अन्य ग्राहकों को 6.75% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.

ऐसे में अगर 20 लाख रुपए जमा किए जाएं, तो दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक:

सीनियर सिटीजन के लिए

निवेश: 20 लाख

ब्याज दर: 7.25%

अवधि: 444 दिन

अनुमानित ब्याज: 1,82,671

मैच्योरिटी रकम: करीब 21.83 लाख

अन्य ग्राहकों के लिए

निवेश: 20 लाख

ब्याज दर: 6.75%

अवधि: 444 दिन

अनुमानित ब्याज: 1,69,663

मैच्योरिटी रकम: करीब 21.70 लाख

यानी दिए गए अनुमान के मुताबिक 20 लाख रुपए की जमा रकम 444 दिनों के बाद सीनियर सिटीजन के मामले में करीब 21.83 लाख रुपए और अन्य ग्राहकों के मामले में करीब 21.70 लाख रुपए हो सकती है.

इंडियन ओवरसीज बैंक की स्पेशल FD

इंडियन ओवरसीज बैंक की 444 दिनों की स्पेशल FD पर सीनियर सिटीजन के लिए 7.10% और अन्य ग्राहकों के लिए 6.60% सालाना ब्याज दिया जा रहा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।