स्पेशल TET में कुल 1.05 लाख आवेदन:56,818 शिक्षकों क पास होना जरूरी,3 नवंबर को होगी परीक्षा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आयोजित होने वाली स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) 2026 के लिए करीब 1,05,000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 4 अक्टूबर को समाप्त हो गई। अब परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है।
नवंबर में प्रदेश के कई केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। करीब 56,818 शिक्षकों को यह विशेष टीईटी पास करनी होगी। 3 नवंबर को होगी परीक्षा स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि 1 नवंबर है।
परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्पेशल टीईटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड आजीवन वैध रहेगा। यह परीक्षा विशेष शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
अब एडमिट कार्ड का इंतजार फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करें।
यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। टीईटी की अनिवार्यता से करीब 1.42 लाख शिक्षक प्रभावित हुए थे। इनमें से लगभग 86 हजार कार्यरत शिक्षक हाल ही में हुई टीईटी में सफल हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 को अपने फैसले में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य रखा था।
साथ ही, इसे हासिल करने की समयसीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी थी। कोर्ट ने राज्यों और संबंधित अधिकारियों से कहा था कि वे समय-समय पर, और हो सके तो साल में दो बार टीईटी कराएं। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से विशेष टीईटी कराने की तैयारी शुरू हुई थी।
📡 स्रोत: NewsData.io