देश

स्पीति के लिए केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय से दो महत्वपूर्ण सड़कों को मिली बड़ी प्राथमिकता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्पीति के लिए केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय से  दो महत्वपूर्ण सड़कों को मिली बड़ी प्राथमिकता

सितंबर 24, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): स्पीति के लिए केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय के स्तर पर सुमदो-क्योटो-कोरजोक तथा वांगतु-मुध-अत्तरगू सड़कों को राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता दिए जाने की जानकारी है। सुमदो-क्योटो-कोरजोक मार्ग स्पीति को लद्दाख के कोरजोक क्षेत्र से जोड़ेगा और सीमावर्ती क्षेत्रों तक संपर्क को मजबूत करेगा।

वहीं वांगतु-मुध-अत्तरगू मार्ग किन्नौर और स्पीति के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा। इससे काजा और शिमला के बीच दूरी कम होने की उम्मीद है। अत्यधिक ऊंचाई और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क विकास के साथ-साथ आपदा के समय भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इन दोनों परियोजनाओं को प्राथमिकता मिलने से स्पीति की वर्षों पुरानी सड़क संपर्क की मांग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।