Sports Officer Exam Result: MP में स्पोर्ट्स ऑफिसर के 158 पदों की लिस्ट जारी, OBC आरक्षण के फैसले के लिए होल्ड रखे 13% पद, देखें सूची

Sports Officer Exam Result 2024: मध्यप्रदेश में स्पोर्ट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने हायर एजुकेशन विभाग के लिए फिलहाल भर्ती के 87 प्रतिशत पदों को मुख्य भाग मानते हुए चयन सूची जारी की है।
बाकी 13 प्रतिशत पदों का रिजल्ट कोर्ट में लंबित अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के फैसले के बाद घोषित किया जाएगा। एमपीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पोर्ट्स ऑफिसर के कुल 187 पदों में 87 प्रतिशत पदों पर भर्ती निकाली थी।
इनमें अनारक्षित वर्ग के 53, अनुसूचित जाति के 26, अनुसूचित जनजाति के 23, अन्य पिछड़ा वर्ग के 62 और ईडब्ल्यूएस के 23 पद शामिल थे। मुख्य भाग के तहत अब 158 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। इसमें सिर्फ 117 कैंडिडेट्स योग्य पाए गए हैं, जबकि 41 पद खाली रह गए हैं। देखें लिस्ट... (खबर अपडेट की जा रही है)
📡 स्रोत: NewsData.io