स्टाइपेंड वृद्धि के फैसले से इंटर्न डॉक्टरों में खुशी का माहौल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मिलकर जताया आभार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के निर्णय के बाद इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल से रीवा स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। डॉक्टरों ने स्टाइपेंड वृद्धि के निर्णय के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधि डॉ. साकेत रायपुरिया और करण पटेल अपने डीन एवं सुपरिटेंडेंट के साथ उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही स्टाइपेंड वृद्धि की मांग पर सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने से प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों को राहत मिली है।
मध्यप्रदेश सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों के मासिक स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत वृद्धि करते हुए इसे ₹14,337 से बढ़ाकर ₹21,500 करने का निर्णय लिया है। स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच हुई बातचीत में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में सहमति बनी थी।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों और युवा चिकित्सकों की मांगों पर सरकार द्वारा संवाद के माध्यम से समाधान निकालने से उन्हें सकारात्मक संदेश मिला है। डॉक्टरों ने कहा कि स्टाइपेंड में वृद्धि से इंटर्न डॉक्टरों को अपने प्रशिक्षण काल में आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर इंटर्न डॉक्टरों ने भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा एवं युवा चिकित्सकों से जुड़े विषयों पर सरकार के साथ इसी प्रकार संवाद और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी ली।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात करके आभार व्यक्त किया। यह कदम चिकित्सा क्षेत्र के युवा पेशेवरों के लिए आर्थिक राहत और प्रेरणा का स्रोत है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इंटर्न डॉक्टरों की आय में सुधार से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलने की उम्मीद है, और यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश और स