स्टेशनरी का वितरण कर ब्रह्मा कुमारीज ने मनाया जन्माष्टमी पर्व आंगनवाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्नों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में मनाया उत्सव, शिक्षण सामग्री व मिठाई पाकर खिले बच्चों के चेहरे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। ब्रह्माकुमारी शांति नगर सिंधी कॉलोनी की संचालिका बीके खुशबू दीदी द्वारा भोपाल जोन की पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर अवधेश बहन जी की स्मृति में संचालित स्टेशनरी बैंक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को स्टेशनरी एवं शिक्षण सामग्री का वितरण कर जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर पर्व को विशेष बनाया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखाओं के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया और बच्चों को शिक्षण सामग्री के साथ मिठाई का वितरण किया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
ब्रह्मा कुमारीज स्टूडेंट हैडलाइन की डायरेक्टर बीके खुशबू दीदी ने कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों में शिक्षा, संस्कार और सहयोग की भावना विकसित करने का भी अवसर है। इसी उद्देश्य से बच्चों को स्टेशनरी एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई, ताकि वे शिक्षा की ओर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।