देश

स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर गठित

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर गठित

रायपुर, 20 अगस्त 2026 गृह विभाग ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध को ध्यान में रखते हुए स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन किया है। यह सेंटर राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट-एस.पी.ओ.सी. के रूप में काम करेगा।

इस संबंध में राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ आई.पी.एस. प्रशांत कुमार अग्रवाल और उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ आई.पी.एस. गिरिजा शंकर जायसवाल की स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर में नई पदस्थापना की गई है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।