अपराध

स्थापना दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डाँ.यादव होंगे, मुख्य अतिथि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि नामित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्थापना दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डाँ.यादव होंगे, मुख्य अतिथि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि नामित

जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जबलपुर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह बैतूल में विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, खण्डवा में मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, इंदौर में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नरसिंहपुर में मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, देवास में मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सीहोर में मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, मण्डला में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, मुरैना में मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, झाबुआ में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सागर में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, खरगोन में मंत्री श्री विश्वास सारंग, शिवपुरी में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अलीराजपुर में मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, भिंड में मंत्री श्री राकेश शुक्ला, शाजापुर में मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, नर्मदापुरम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, दमोह में राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र लोधी, अनूपपुर में राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल, उज्जैन में राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल, कटनी में राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, राजगढ़ में राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, रायसेन में राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सतना में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, छतरपुर में राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, सिंगरौली में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, हरदा में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, शहडोल में लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, बुरहानपुर में लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट में लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी, आगर मालवा में लोकसभा सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, बड़वानी में लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, सीधी में लोकसभा सांसद डॉ.

राजेश मिश्रा, मऊगंज में लोकसभा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, छिंदवाड़ा में लोकसभा सांसद श्री बंटी विवेक साहू, सिवनी में लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्योपुर में लोकसभा सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, मंदसौर में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, नीमच में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, रतलाम में लोकसभा सांसद श्रीमती अनिता चौहान, पांढुर्णा में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पन्ना में विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, धार में विधायक श्रीमती नीना वर्मा, उमरिया में विधायक सुश्री मीना सिंह मांडवे, टीकमगढ़ में विधायक श्री हरिशंकर खटीक, डिंडोरी में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, निवाड़ी में विधायक श्री अनिल जैन, मैहर में विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, गुना में विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, दतिया में विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, अशोक नगर में विधायक श्री जंगन्नाथ सिंह रघुवंशी और विदिशा में विधायक श्री मुकेश टंडन शामिल होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।