ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला अनाधिकारिक वनडे मंगलवार (06 अक्टूबर) को खेला गया. पुदुचेरी में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से एकतरफा जीत हासिल की.
मैच में पहले बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया 48.2 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के बाद लगा भारत के लिए जीत आसान होगी. लेकिन, चेज के लिए उतरी टीम इंडिया 31.4 ओवर में 149 रन पर ही सिमट गई.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था.
टीम ने पहले भारत को ठीक-ठाक लक्ष्य दिया, लेकिन दूसरी पारी में भारत की खराब बैटिंग के आगे यह टारगेट भी बहुत बड़ा बन गया.
ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर चार पर उतरे नाथन मैकस्वीनी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 135 गेंदों में 123 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके निकले.
नंबर सात पर उतरे कप्तान विल सरदलैंड ने 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 77 रन स्कोर किए.
87 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिर गए थे.
इसके बाद लगा कि टीम का 150 के टोटल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा, लेकिन हुआ कुछ और ही.
सदरलैंड और मैकस्वीनी ने छठे विकेट के लिए 141 (140 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को 250 रनों का आंकड़ा पार कराने में मदद की. इस दौरान भारत के लिए सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.
Australia A Won by 125 Run(s) #INDAvAUSA #IndiaASeries #1stOneDay Scorecard:https://t.co/RZEJDdoDxO
BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 6, 2026
चेज में ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया
चेज के लिए उतरी टीम इंडिया शुरुआत से ही खस्ता हालत में नजर आई. 12 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया के 58 रन पर 4 विकेट गिर गए थे. इसके बाद कुछ देर पारी संभली.
लेकिन, 105 रन पर फिर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ. 105 रन पर पांचवां विकेट, 118 रन पर छठा विकेट और 138 रन पर
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनाधिकारिक वनडे मैच के बारे में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से जीत हासिल की। यह मैच पुदुचेरी में खेला गया और भारत को चेज में 149 रन पर आउट हो गया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है और भारत की क्रिकेट टीम के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव बनता है। इस तरह के मैचों से आम जनता को खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है, साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और खेल संबंधी संवाद भी गहरा