खेल

स्ट्रीट लाइट चालू, सड़क की समस्या भी हुई दूर:पार्षद विनीता बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; जलभराव और स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्ट्रीट लाइट चालू, सड़क की समस्या भी हुई दूर:पार्षद विनीता बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; जलभराव और स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 21 की पार्षद विनीता विकास सोनी बनीं आज की “पब्लिक स्टार” इब्राहिमपुरा निवासी बिरजेश चौहान ने जहांगीर स्कूल वाली सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने लिखा कि पूरी सड़क बहुत खराब स्थिति में है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ हो जाने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 21 की पार्षद विनीता विकास सोनी ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की स्थिति सुधारकर समस्या का समाधान कराया।

एप से मिल रहा लोगों को समाधान सेमरा: 20 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर सेमरा निवासी शैलेंद्र सिंह राजपूत ने मोहल्ले में करीब 20 दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण शाम के समय खेलते हुए बच्चे नाली में गिरकर घायल हो रहे हैं।

शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया गया और स्ट्रीट लाइट चालू कराकर समस्या का समाधान कर दिया गया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की है। नाली, बिजली पोल, सड़क और सीवेज की समस्याओं से परेशान भोपालवासी राजदेव कॉलोनी: सड़क पर गड्ढे और जलभराव से परेशानी वार्ड 17, राजदेव कॉलोनी निवासी शुभम काबरा ने आई हॉस्पिटल के पास सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि यहां सड़क पर बहुत से गड्ढे हैं और जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। करोंद: नाली की सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव करोंद क्षेत्र के पीपल चौराहा स्थित काली मंदिर के सामने वाली गली निवासी प्रदीप ने नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि यहां नाली साफ नहीं होती है। नाली में गंदगी जमा होने के साथ आसपास भी कचरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र में गंदगी की स्थिति बनी हुई है। इंद्रपुरी: दो-तीन महीने से स्ट्रीट लाइट की समस्या, रात में रहता है अंधेरा इंद्रपुरी के सी सेक्टर निवासी मोहन अग्रवाल ने स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट रात में सिर्फ एक से दो घंटे ही जलती है। बाकी समय रात में अंधेरा रहता है। यह समस्या पिछले दो-तीन महीने से बनी हुई है, जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। नया पुरा: नाली का चैंबर भरा, सड़क पर बह रहा पानी नया पुरा क्षेत्र के कोलार रोड, डीके ब्रिज टावर निवासी दीपक सेन ने नाली के चैंबर की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि नाली का चैंबर पूरी तरह भर गया है, जिसके कारण पानी बाहर निकलकर सड़क पर भर रहा है। इससे बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं।

यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।

लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।