स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान:पार्षद आनंद अग्रवाल बने ‘पब्लिक स्टार’; 15 दिन पुराने कचरे से मिली राहत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही जनसमस्याओं को लेकर नागरिक लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ के जरिए इन समस्याओं को जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है। शिकायत सामने आने के बाद कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई कर लोगों को राहत भी मिली है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 39 के पार्षद आनंद अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ पुष्पा नगर में स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत सामने आई थी। शिकायतकर्ता चंद्रप्रकाश जैन ने लिखा था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट दो-तीन दिन से दिन में भी चालू रहती है।
इससे बिजली की अनावश्यक खपत और व्यवस्था को लेकर परेशानी सामने आ रही थी। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद वार्ड 39 के पार्षद आनंद अग्रवाल ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुदामा नगर: 15 दिन पुराने कचरे की हुई सफाई सुदामा नगर के गली नंबर 10 क्षेत्र में करीब 15 दिनों से कचरा जमा होने की शिकायत सामने आई थी।
शिकायतकर्ता आबिद ने लिखा था कि लंबे समय से कचरा पड़ा हुआ है। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से सामने आने के बाद वार्ड 44 के पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर ने मामले पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। कचरा हटाकर सफाई कराई गई। कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट, जलभराव और खराब सड़क से परेशान भोपालवासी बैरागढ़: सड़क किनारे जमा कचरे और मवेशियों के जमावड़े से परेशानी बैरागढ़ निवासी राज ने सड़क किनारे जगह-जगह कचरा जमा होने की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार नगर निगम के सफाईकर्मी दिन में दो बार सफाई करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा खुले में कचरा डालने के कारण दोबारा गंदगी जमा हो जाती है। कचरे के कारण क्षेत्र में मवेशियों का जमावड़ा भी रहता है। दानिश नगर: एक महीने पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइट अब तक चालू नहीं राम पटेल ने दानिश नगर रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सड़क पर करीब एक महीने पहले स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है। रात के समय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिवाय रेसिडेंसी: घरों में 3 फीट तक भर रहा पानी, जल निकासी की मांग शिवाय रेसिडेंसी, भानपुर क्षेत्र में बारिश के दौरान भारी जलभराव की शिकायत सामने आई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार कॉलोनी के घरों के अंदर करीब 3 फीट तक पानी पहुंच जाता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है। गांधी नगर: मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, बारिश में बढ़ी दुर्घटना की आशंका आकाश तिवारी ने वार्ड क्रमांक 1, गांधी नगर क्षेत्र में बीडीए एयरी सिटी सेक्टर-D से गोंदरमऊ बीडीए क्वार्टर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार वार्ड एवं जोन कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं।
यह मंच लोगों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को उपयोग में आसान बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर उसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस सेगमेंट में संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे।
शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देखकर कार्रवाई करेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से सूचना भी देंगे। जरूरत पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।
यह मंच नागरिकों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को त्वरित समाधान के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
📡 स्रोत: NewsData.io