खेल

सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (07 नवंबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. मैच में विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली थी.

अब फैंस दूसरे मैच के लिए भी उत्साहित होंगे, लेकिन सबसे बड़ी समस्या टाइमिंग की है. मुकाबला शुरू होना का समय काफी अटपटा है.

ज्यादातर वनडे मुकाबले दोपहर में शुरू होते हैं और शाम या रात तक समाप्त हो जाते हैं. लोकल यानी न्यूजीलैंड के टाइम के अनुसार मुकाबला दोपहर में 3 बजे से ही शुरू होगा.

वनडे मैच शुरू होने के लिए यह अच्छा टाइम होता है.

लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. भारत और न्यूजीलैंड की टाइमिंग में साढ़े सात घंटे का फर्क है. न्यूजीलैंड इतने घंटे आगे है.

7 बजे होगा टॉस

भारतीय समय के अनुसार (IST), मैच की शुरुआत से आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा.

लिहाजा मैच देखने के लिए आपको सुबह अपनी नींद कुर्बान करनी पड़ेगी.

फ्री में मैच कहां देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे को डीडी की फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस तरह आप मैच को फ्री में भी लाइव देख पाएंगे.

सोनी नेटवर्क आधिकारिक ब्रॉडकास्टर

सोनी नेटवर्क भारत में लिए सीरीज का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है.

मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा.

वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट के जरिए होगी, जहां आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

दूसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।