मनोरंजन

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विवादों में घिरे हुए हैं.

हाल ही में सिंगर उत्तराखंड गए थे, जहां पर उन पर सुबोध उनियाल ने शराब पीकर इवेंट में आने का आरोप लगाया था और उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें मंत्री ने उन्हें बुरी तरह से लताड़ा था, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए और सेलेब्स ने भी दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया.

मीका सिंह लगातार उनके सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर रहे थे. इसी बीच अब उनका विवाद खत्म हो गया है. उत्तराखंड के मंत्री ने उनसे माफी मांग ली है.

दलेर मेहंदी के समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे उनके भाई और सिंगर मीका सिंह ने अब मंत्री सुबोध उनियाल के माफी मांगने पर प्रतिक्रिया दी है.

मीका ने कहा कि वह इस बात की तारीफ करते हैं कि दलेर मेहंदी से जुड़ी घटना के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है. अब उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो जाएगा.

सुबोध उनियाल ने मांगी माफी

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मीका सिंह ने अपने बयान में कहा, 'मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि दलेर मेहंदी पाजी से जुड़ी घटना के लिए सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है.

कलाकारों और उनकी इज्जत का सम्मान करना बहुत जरूरी है.

दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है और हर कलाकार सम्मान का हकदार है। मुझे उम्मीद है कि हम इस घटना को पीछे छोड़कर आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे.'

यह भी पढ़ें: जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

मीका के इस बयान से पहले वो मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जता चुके थे.

उन्होंने मांग की थी कि मंत्री दलेर मेहंदी के सामने मंच पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें.

अब सुबोध उनियाल के माफी मांगने की बात

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।