मनोरंजन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इफ्फी 2026 के वेव्स बाज़ार में फिल्म और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इफ्फी 2026 के वेव्स बाज़ार में फिल्म और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया

रायपुर, 7 नवंबर 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में इस महीने होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 के दौरान वेव्स बाजार में वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन में भाग लेने के लिए फिल्म और उससे जुड़ी तकनीकों के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, डी.पी.आई.आई.टी. में पंजीकृत पात्र स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की जांच और मूल्यांकन वेवएक्स की ओर से गठित चयन समिति करेगी। इच्छुक स्टार्टअप wavex.wavesbazaar.com पर आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर पंजीकरण फॉर्म और इससे जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नए स्टार्टअप को अपने उत्पादों, तकनीकों और समाधानों को देश-विदेश के फिल्म और मीडिया उद्योग के सामने प्रस्तुत करने का अवसर देना है। इससे स्टार्टअप को फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और निवेशकों के साथ संपर्क और सहयोग बढ़ाने का मौका भी मिलेगा। इफ्फी का 57वां संस्करण इस महीने की 20 से 28 तारीख तक गोवा में आयोजित किया जाए

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इफ्फी 2026 के वेव्स बाज़ार में फिल्म और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह कदम फिल्म उद्योग के नवाचार को बढ़ावा देता है और स्टार्टअप्स को वैश्विक मंच पर अपनी तकनीक प्रदर्शित करने का अवसर देता है। यह पहल फिल्म निर्माण, पोस्ट‑प्रोडक्शन और डिजिटल सामग्री वितरण में नई तकनीकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करती है, जिससे उद्योग की दक्षता और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आम जनता को बेहतर गुणवत्ता वाली फिल्में, नवीन डिजिटल अनुभव और रोजगार के नए अवसर म

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।