राज्य

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश-जापान निवेश शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित किया

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश-जापान निवेश शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित किया

श्री वैष्णव ने कहा कि बढ़ती आर्थिक गतिविधियों से देश में सतत विकास को बढ़ावा मिला है, रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्‍होंने बताया कि देश के 99 दशमलव 6 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है।

पिछले एक दशक में करीब 38 हजार किलोमीटर नई रेलवे लाइनें जोड़ी गई हैं और 162 सेमी-हाई-स्पीड रेलगाड़ी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। पिछले दस वर्षों में करीब 65 हजार किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण किया गया है, जबकि हवाई अड्डों की संख्या भी दोगुनी हो गई है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी साझा विकास, प्रौद्योगिकी और समृद्धि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है और विकास का इंजन बनकर उभरा है।

श्री आदित्‍यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य सरकार ने सुरक्षा, स्थिरता और विकास पर ध्यान देते हुए राज्य के बजट ने प्रति व्यक्ति आय को करीब तीन गुना बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि 96 लाख से अधिक सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम, 35 हजार से अधिक बड़े उद्योग और 22 हजार से अधिक स्टार्टअप उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों को प्राथमिकता देते हुए देश की समृद्धि और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि उत्पादन बढ़ाना और भारत को दुनिया का अन्न भंडार बनाना है।

श्री चौहान ने कहा कि कृषि उत्पादन की लागत कम करने में कृषि मशीनीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है कि अनुसंधान और तकनीकी नवाचार सीधे किसानों तक पहुंचें।

श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और यह वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।