विदेश

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

Sugar Import News: त्योहारी सीजन से ठीक पहले चीनी के बढ़ते दामों पर काबू पाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय यानी DGFT ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी करके कच्ची चीनी के आयात पर लगी ड्यूटी की दीवार को कुछ समय के लिए हटा दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से चीनी के दाम लगातार चढ़ रहे हैं.

अगस्त की शुरुआत में रिटेल में चीनी 48 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गई थी और थोक भाव 4,750 से 4,800 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे थे. अब 31 अक्टूबर 2026 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी बिना किसी इंपोर्ट ड्यूटी के देश में मंगाई जा सकेगी.

यह छूट टैरिफ रेट कोटा यानी TRQ के तहत दी गई है जिसका मतलब है कि तय मात्रा तक ही यह सुविधा मिलेगी और उसके बाद पुरानी ड्यूटी फिर लागू हो जाएगी.

पहले आयात की पॉलिसी Free थी लेकिन कोई अलग शर्त दर्ज नहीं थी - अब भी पॉलिसी Free ही रहेगी लेकिन इसके साथ शर्त जोड़ दी गई है कि 31 अक्टूबर 2026 तक 10 लाख मीट्रिक टन का ड्यूटी फ्री टैरिफ रेट कोटा लागू रहेगा.

ये भी पढ़ें: Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट

एडवांस ऑथराइजेशन वालों को एक बार का मौका जिन कंपनियों के पास तहत पहले से एडवांस ऑथराइजेशन जारी हो चुका है उन्हें एक बार का विकल्प दिया गया है कि वे अपने ऑथराइजेशन को एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम से हटाकर TRQ स्कीम में बदल लें.

यह विकल्प उतनी ही मात्रा पर मिलेगा जितनी कच्ची चीनी नोटिफिकेशन की तारीख तक असल में आयात हो चुकी है. इसमें उस कच्ची चीनी से बनी और आगे बनने वाली रिफाइंड चीनी भी शामिल होगी. यह छूट मुफ्त नहीं है. इस बदलाव के लिए कंपनियों को वह GST चुकाना होगा जिसमें उन्हें आयात के वक्त छूट मिली थी.

साथ ही शर्त यह भी है कि आयातित कच्ची चीनी से बनी रि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।