विदेश

Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत

Sugar Rates Today: चीनी की कीमतों पर इन दिनों आफत मची हुई है. देशभर में इसकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पिछले एक साल में लगभग 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चीनी की कीमत में 10 रुपये से 18 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है.

सरकार ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखते हुए कई बड़े कदम भी उठाए हैं, जिससे कीमतें काबू में रहे. कहां सबसे बढ़ी कीमत? चीनी की कीमत सबसे ज्यादा ओडिशा में बढ़ी है.

यहां शुक्रवार (21 अगस्त) को चीनी की कीमत 64.72 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी तारीख की कीमत से 17.80 रुपये ज्यादा है. इसके बाद मध्य प्रदेश और पंजाब का नंबर आता है. ओडिशा के अलावा, असम, दिल्ली, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी चीनी की कीमत 65 रुपये के पार पहुंच गई है.

देश में इस वक्त देश में औसत कीमत 58.23 रुपये प्रति किलोग्राम है. पिछले महीने की इसी तारीख के मुकाबले मध्य प्रदेश में चीनी की कीमत 15.70 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है. इसके बाद पंजाब का नंबर रहा, जहां कीमत में 14.67 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. यूपी में चीनी ने तोड़े रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में चीनी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां मिलों से निकलने वाली चीनी का थोक भाव इतिहास के सबसे उच्चतम स्तर 5400-5800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है. इसके चलते खुदरा बाजारों में चीनी सीधे 65-68 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

वहीं, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में अच्छी क्वॉलिटी की चीनी 65-70 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है. महज एक महीने के भीतर इन शहरों में चीनी की कीमतों में 15-20 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश के प्रमुख शहरों में आज चीनी का रेट (प्रति किलो) शहर/राज

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।