सुखनई नदी की बाढ़ में पेड़ पर फंसे 4 ग्रामीण, सुरक्षित रेस्क्यू

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मऊरानीपुर की सुखनई नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बीच पेड़ पर फंसे चार ग्रामीणों को पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आधुनिक ड्रोन तकनीक और रस्सी के सहारे चलाए गए इस जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन में चारों ग्रामीणों की जान बच गई। सफल अभियान के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और बचाव दल का आभार जताया। जानकारी के अनुसार गांधीगंज निवासी मंगल पुत्र भगवान दास, बल्लू पुत्र पूरन, कालीचरण पुत्र जगन और रिंकू पुत्र अमरचंद गुरुवार सुबह ...
📡 स्रोत: NewsData.io