सुलतानपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुलतानपुर में शासन के निर्देशों के क्रम में माह सितम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, चकबंदी, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान कराएं।
शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान किया जाए।
भूमि विवाद, आपसी विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया है ।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सुलतानपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन सरकार के निर्देशानुसार किया गया, जहाँ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता की शिकायतें सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। यह कदम शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से है, जिससे नागरिकों को अपने मुद्दों का त्वरित समाधान मिलने की उम्मीद है। यदि यह कार्यक्रम प्रभावी रूप से लागू होता है तो इससे सार्वजनिक सेवाओं में विश्वास बढ़ेगा, अपराध दर घटेगी और विकास योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सुलतानपुर में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ ने दिखाया कि जब सरकार और पुलिस मिलकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनती है, तो समाधान संभव है। यह उदाहरण हमें सिखाता है कि विवादों का सामना कानूनी रास्तों, संवाद और संयम से करना चाहिए। जब हम सहानुभूति और सक्रियता के साथ कार्य करते हैं, तो समाज में विश्वास और समरसता बढ़ती है, और सभी के लिए न्यायसंगत समाधान संभव हो जाता है।