सुल्तानपुर में 55 हजार श्रमिकों को मिला रोजगार, VB-G RAM G के तहत विशेष अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन (VB-G RAM G) के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सुल्तानपुर में 55 हजार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।
इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति और गुणवत्ता का सत्यापन किया गया।आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर 12 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित तस्वीरों के माध्यम से निगरानी और सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और उनकी प्रगति पर नजर रखना है।जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा डीसी VB-G RAM G अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बल्दीराय विकासखंड के हलियापुर, डोभियारा, रामपुर बबुआन और कांकरकोला सहित विभिन्न गांवों में योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया।अभियान के दौरान रोजगार सृजन के साथ-साथ विकास कार्यों के सत्यापन पर भी जोर दिया गया।
जीआईएस फोटो के जरिए कार्यस्थल की स्थिति और कार्यों की प्रगति का रिकॉर्ड तैयार करने से निगरानी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।अभियान के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।