राजनीति

सुल्तानपुर बार चुनाव में मतपत्र छीने, CCTV DVR चोरी:मतगणना के दौरान हुआ था हंगामा, अज्ञात पर FIR दर्ज; हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुल्तानपुर बार चुनाव में मतपत्र छीने, CCTV DVR चोरी:मतगणना के दौरान हुआ था हंगामा, अज्ञात पर FIR दर्ज; हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

सुल्तानपुर बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के दौरान हुए हंगामे ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मतगणना से पहले कुछ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर छांटे गए मतपत्र जबरन छीनकर ले जाने का आरोप है। इसके अगले दिन प्रशासनिक कक्ष से CCTV कैमरों का DVR भी चोरी मिला। मामले में एल्डर कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे की शिकायत पर कोतवाली नगर में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ इस मामले में 15 सितंबर यानी आज सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट के निर्देश पर 9 सितंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराया गया था। कुल 2,080 मतदाताओं में से 1,853 वकीलों ने वोट डाले थे। चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत कई पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में थे।

10 सितंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतपत्रों की छंटाई के बाद गिनती शुरू होने वाली थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छांटे गए मतपत्र जबरन ले जाने का आरोप हंगामे के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

आरोप है कि इसी बीच कुछ लोग छंटाई किए गए मतपत्र जबरन छीनकर वहां से चले गए। स्थिति बिगड़ने के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। अगले दिन टूटा मिला प्रशासनिक कक्ष का ताला 11 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक कक्ष का ताला टूटा मिला।

जांच में पता चला कि वहां लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग वाला DVR भी गायब था। इसके बाद उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया। पुलिस अब मतपत्रों के गायब होने और DVR चोरी की घटना को जोड़कर जांच कर रही है। जिला जज की निगरानी में चुनाव कराने की मांग एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे ने शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हाईकोर्ट को दी।

उन्होंने जिला जज के जरिए बार एसोसिएशन का चुनाव दोबारा कराने की मांग की है। हाईकोर्ट ने चुनाव में धांधली के आरोपों पर नाराजगी जताई है। अब मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। पुलिस की जांच और कोर्ट के निर्देश के बाद ही आगे की चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।