राज्य

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की टक्कर से मां-बेटी की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की टक्कर से मां-बेटी की मौत

सुल्तानपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बेटा और देवर घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

इनायतपुर गांव निवासी अवधेश (40) अपनी भाभी रेखा (32), भतीजी वर्षा (12) और रेखा के बेटे तेजस (10) के साथ गुप्तागंज बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे। मेला देखकर सभी बाइक से घर लौट रहे थे। बाबूगंज बाजार के आगे पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रेखा और उनकी बेटी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल तेजस और अवधेश का उपचार कराया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुल्तानपुर में हुए इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक परिवार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मां-बेटी की दुखद मौत हुई। यह घटना तेज गति से चलने वाले ट्रकों के कारण होने वाले जोखिम को उजागर करती है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एक गंभीर समस्या है। ऐसे हादसे न केवल परिवारों को भावनात्मक रूप से प्रभावित करते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर भी बल देते हैं। आम जनता को तेज गति के खतरों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और ट्रैफिक कानूनों का सख्ती से पालन करना चाहिए, ताकि इसी त

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।