सुल्तानपुर में जिला सुरक्षा संगठन की बैठक में प्रशासन के साथ समन्वय पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**सुल्तानपुर में जिला सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर की आवश्यक बैठक पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, प्रशासन के साथ समन्वय और आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा हुई।बैठक में संगठन के अध्यक्ष डॉ.
राजीव श्रीवास्तव और महासचिव मोहम्मद इलियास खान ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा संगठन की कार्ययोजना सौंपी। वहीं, संरक्षक कमल नयन पाण्डेय और संयोजक आशीष अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र और कार्ययोजना भेंट की।संगठन के मुख्य संयोजक बलदेव सिंह ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।
संरक्षक कमल नयन पाण्डेय ने प्रशासन के साथ संगठन की भूमिका और समन्वय के महत्व पर विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना की। वहीं, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।बैठक में पूर्व महासचिव डॉ.
नैयर रजा जैदी, कार्यालय सचिव कुलदीप गुप्ता, संयोजक जाहिद आब्दी सहित विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. राधेश्याम सिंह ने आभार व्यक्त किया, जबकि बैठक का संचालन संयोजक राधेश्याम गुप्ता ने किया।**