सुल्तानपुर में RRSC सेंटर से गांव होंगे कचरा मुक्त, कचरे से होगी कमाई, बनेगी जैविक खाद, पानी का होगा उपचार, जानें

एफएसटीपी में गांवों से लाए जाने वाले फीकल स्लज और गंदे पानी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचारित किया जाएगा. उपचार के बाद पानी को कृषि और बागवानी जैसे कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकेगा. वहीं, मल से जैविक खाद तैयार करने की व्यवस्था होगी, जिसका उपयोग किसान खेतों में कर सकेंगे.
फिलहाल कई ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टैंक और शौचालयों से निकलने वाले अपशिष्ट को खुले स्थानों, नालों या जलस्रोतों के आसपास डाल दिया जाता है. इससे तालाब, नाले और नदियां प्रदूषित होने के साथ आसपास के वातावरण पर भी असर पड़ता है.
📡 स्रोत: News18 Hindi