राज्य

सुल्तानपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 29 लोगों ने किया रक्तदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुल्तानपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 29 लोगों ने किया रक्तदान

कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर सीएचसी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 29 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा।

कोटा, 09 अक्टूबर। कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक सुल्तानपुर की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 29 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए योगदान दिया।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. राजेश सामर ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना था। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है।

शिविर में डॉ. राजेश सामर, डॉ. हेमंत गुप्ता, बीपीएम राजेश चौकनिवाल और नर्सिंग ऑफिसर मुकेश राठौर सहित कुल 29 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर और ब्लड सेल यूनिट, कोटा के नोडल अधिकारी योगेश सेन के सुपरविजन में किया गया। इस दौरान एमबीएस ब्लड बैंक, कोटा की टीम ने सहयोग दिया।

शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Bite - सोनम कुमारी, रक्तदाता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।