सुनील बेडिया और रंधीर सिंह 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार, देहात पुलिस की कार्रवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पठार लुधावली क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब रखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कब्रिस्तान रोड के पास पठार लुधावली में दबिश दी। यहां सुनील बेडिया पुत्र गोपाल बेडिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी डाबरपुरा थाना गोवर्धन और रंधीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी चाचौडा जिला गुना, हाल निवासी पठार लुधावली को पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की। मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 326/26 के तहत धारा 49ए एवं 34 (1) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव सहित प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, सचेन्द्र शर्मा, बलवीर सिंह, सतीश चौधरी तथा आरक्षक जगदीश रावत और संजीव शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपुरी के देहात पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा है, जिसे 3 हजार रुपए में जब्त किया गया। यह घटना 11 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आधारित थी। अवैध शराब का व्यापार स्थानीय स्तर पर बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम और अपराध की संभावना बढ़ती है। इस कार्रवाई से जनता को यह संदेश मिलता है कि सरकार ऐसे अपराधों पर कड़ी नज़र रख रही है। इससे ग्रामीण इलाकों में शराब के दुरुपयोग पर रोक लग सकती है और लोगों का स्वास्थ्य सुधर सकता है।