मनोरंजन

सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली, कही ये बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली, कही ये बात

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियाें में हैं. एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर विवाद चल रहा है. ऐसे में अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली गोविंदा के सपोर्ट में उतर आई हैं. सुनीता के आरोपों के बीच वो गोविंदा को डिफेंड करती नजर आईं.

गोविंदा के सपोर्ट में बोलीं सोमी अली

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया. उन्होंने गोविंदा कैप्शन में लिखा, 'मैं यहां अपनी बात रखना चाहती हूं और जब भी जरूरत हो, सपोर्ट करना चाहती हूं. मैं गोविंदा को पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से जानती हूं, इसलिए उनके बारे में दोनों नजरिए से बात कर सकती हूं. चिची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंट्स में से एक हैं और अपने इंडस्ट्री के दिनों में जिन एक्टर्स से मैं मिली, उनमें वो सबसे विनम्र लोगों में से एक हैं. मेरे मन में चिची और सुनीता, दोनों के लिए बहुत सम्मान है.'

उन्होंने लिखा, 'किसी एक्टर का कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करना उम्र को लेकर भेदभाव वाली बात नहीं है. टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो सकता है, लगातार काम करते रहना सम्मान की बात है, मजाक उड़ाने की नहीं. किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती, बल्कि उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और आगे बढ़ते रहने की इच्छा से होती है. जब किसी के लिए काम के दरवाजे खुलना मुश्किल रहे हों, तब नया मौका मिलना जश्न मनाने वाली बात है.'

ये भी पढ़ेंः मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।