मनोरंजन

Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?

सनी देओल सिर्फ बड़े पर्दे के सुपरस्टार नहीं हैं, रीयल लाइफ में उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि फैन उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. सनी देओल ने कहा है कि उनके लिए स्टारडम से ज्यादा उनका जमीर मायने रखता है. शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकारों के 'विमल' विज्ञापनों को लेकर महाराष्ट्र एफडीए (FDA) की जांच और बढ़ते विवाद के बीच सनी देओल ने बताया है कि ऐसे एड करने के लिए उनका जमीर नहीं मानता.

हाल ही में सनी देओल ने एक पॉडकास्ट में कहा कि वो ऐसे ऑफर्स को कई बार ठुकरा चुके हैं.

सनी देओल ने कहा, 'मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं गुटखा जैसी चीजों का प्रचार नहीं करूंगा. मुझे ऑफर्स आते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा.'

हाल ही में बंटवारा 1947 में दिखे स्टार ने कहा, 'मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसमें मुझे विश्वास न हो. मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना अच्छी बात है. कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए, और जो करनी होती है वो कर लेता हूं.'

सनी देओल ने ये भी कहा है कि पैसों के लिए वो हर काम नहीं करते. इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, 'अगर मैं पैसे के लिए कुछ करने की कोशिश भी करूं, तो मेरा दिल उसे पीछे धकेल देता है. मैं यह क्यों कर रहा हूं? मैं यह किसके लिए कर रहा हूं? क्या मैं यह सिर्फ पैसे के लिए करना चाहता हूं?' जब अंदर से ऐसे सवाल उठते हैं, तो मैं एक कदम पीछे हट जाता हूं.'

FDA ने तीन स्टार्स को नोटिस जारी किया

आपको बता दें कि हाल ही में <a href="https://www.abplive.com/states/maharashtra/maharashtra-fda-issued-sh

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।