सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, अब लोग ताबड़तोड़ शॉपिंग भी करेंगे. बाजार जाने से बेहतर आजकर लोग ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं.
इसमें थकान भी नहीं होती और घर बैठे ही आपको जो और जैसा सामान चाहिए होता है वो मिल जाता है.
ऐसे में देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में से एक अमेजन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
कंपनी ने इस त्योहारी सीजन के लिए अपनी डिलीवरी को सुपरफास्ट करने के लिए नई स्ट्रैटेजी बनाई है.
अमेजन की नई स्ट्रैटेजी दरअसल अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले भारत में अपने डिलीवरी और स्टोरेज नेटवर्क का बड़ा कर लिया है.
कंपनी ने देश में 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने का ऐलान किया है.
इसके बाद अमेजन की कुल स्टोरेज क्षमता 50% बढ़कर 6.4 करोड़ क्यूबिक फीट हो गई है.
ये भी पढ़ें: कभी भी महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कीमतों पर आई बुरी खबर
बड़े-छोटे दोनों शहरों पर फोकस
अमेजन ने इस बार बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों पर भी खास ध्यान दिया है.
कंपनी के सभी 6 नए सॉर्ट सेंटर और 7 नए फुलफिलमेंट सेंटर नॉन-मेट्रो सिटीज में शुरू किए जा रहे हैं. रायपुर, रांची और वाराणसी में पहली बार अमेजन के फुलफिलमेंट सेंटर शुरू होंगे.
इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में ग्राहकों को सामान जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी.
क्या बोली कंपनी? इस बारे में बात करते हुए कंपनी ने बताया कि, इस विस्तार के लिए वो इस साल 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर रही है.
इस रकम का इस्तेमाल ऑपरेशनल नेटवर्क को मजबूत करने, तकनीक को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किया जाएगा.
तो वहीं कंपनी ने ये भी बताया कि, इन सेंटरों का संचालन लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में काम करने वाले उसके रणनीतिक साझेदार करेंगे.
नए डिलीवरी स्टेशन ख
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar