अपराध

सुपौल में गाड़ी की टक्कर से बाइक ड्राइवर की मौत:बेलही पुल पर हादसा, साला गंभीर; परिवार दो बाइक से लौट रहा था घर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुपौल में गाड़ी की टक्कर से बाइक ड्राइवर की मौत:बेलही पुल पर हादसा, साला गंभीर; परिवार दो बाइक से लौट रहा था घर

सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही पुल पर शुक्रवार को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रामचंद्र मेहता (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उनके साले राजेंद्र मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घायल को स्थानीय लोगों ने प्रतापगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो बाइक से घर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड नंबर-4 निवासी रामचंद्र मेहता अपनी पुत्री नीतू कुमारी, साले राजेंद्र मेहता, उनके पुत्र नीतीश कुमार, पत्नी और पुत्री के साथ निजी काम से चिलौनी दक्षिण पंचायत के दीवानगंज आए थे।

शुक्रवार को सभी लोग दो मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। नीतीश कुमार अपनी पत्नी और पुत्री के साथ एक बाइक से आगे निकल गए थे। वहीं, रामचंद्र मेहता अपने साले राजेंद्र मेहता के साथ दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे। इसी दौरान बेलही पुल पर पीछे से तेज गति में आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। रामचंद्र मेहता को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, राजेंद्र मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए।

ग्रामीणों ने घायल राजेंद्र मेहता को इलाज के लिए प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया, वाहन की तलाश घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है। इधर, रामचंद्र मेहता की मौत की खबर मिलते ही उनके पुत्र जीवछ कुमार समेत अन्य परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बोले- वाहन की पहचान का प्रयास जारी प्रतापगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सड़क दुर्घटनाएँ अक्सर अनियंत्रित गति, शराब या ध्यान भटकाव से होती हैं। हमें अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए नियमों का पालन, सीटबेल्ट, हेलमेट और सतर्क ड्राइविंग का अभ्यास करना चाहिए। जब कोई दुर्घटना हो, तो तुरंत पुलिस और चिकित्सा सहायता बुलाएँ, न कि भागें। इस घटना से हमें याद दिलाता है कि ज़िम्मेदारी और सहानुभूति से समाज सुरक्षित बनता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।