सुपौल में महिला की मौत:मायके वालों ने लगाया मर्डर का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 08 में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलने पर पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया।
मृतका की पहचान कटैया निवासी लाल दास की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। गीता देवी मूल रूप से सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के डुमड़ा गांव निवासी मंचित तांती की पुत्री थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा बताया गया कि उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी कटैया पहुंचे।
परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io