सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सचिव पद पर फिर चुनी गईं प्रज्ञा बघेल, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मध्यप्रदेश की एडवोकेट प्रज्ञा बघेल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव पद पर दोबारा जीत हासिल की है। 18 अगस्त को नई दिल्ली में हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में उन्होंने सचिव पद पर विजय दर्ज की। प्रज्ञा बघेल की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित होने वाली मध्यप्रदेश की पहली एडवोकेट के रूप में प्रज्ञा बघेल ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रज्ञा बघेल के उज्ज्वल कार्यकाल की भी मंगलकामना की। प्रज्ञा बघेल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एल.एस. बघेल की पुत्री हैं, जो सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र के निवासी हैं।
प्रज्ञा ने सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुणे के आईएलएस लॉ कॉलेज से वर्ष 2002 में बीएएलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की और वर्तमान में स्वतंत्र रूप से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। Hold
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सचिव पद पर फिर चुनी गईं प्रज्ञा बघेल सीएम मोहन यादव ने दी बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित होने वाली MP की पहली एडवोकेट प्रज्ञा बघेल की उपलब्धि से मध्यप्रदेश का बढ़ा मान