देश

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम

सितंबर 29, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट को जल्द ही तीन नए जज मिल जाएंगे। इसके लिए कॉलेजियम ने तीन प्रमुख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

कॉलेजियम की ओर से केंद्र सरकार को ये नाम भेज दिए गए हैं। केंद्र की मंजूरी के बाद ये तीनों न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में पदभार ग्रहण करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत कुल 38 जज का पद सेंक्शन है जिसमें 34 पद पर जस्टिस कार्यरत हैं चार पद खाली हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।