देश

सुप्रीम कोर्ट का री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने से इनकार

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुप्रीम कोर्ट का री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने से इनकार

अगस्त 25, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से प्रभावित CBSE कक्षा 12 के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है।

CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की बेंच ने कहा कि पोर्टल पहले ही सभी कैंडिडेट्स के लिए एक तय समय के लिए खोला गया था और इसे फिर से खोलने से लाखों नए दावे आ सकते हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि वे री-इवैल्यूएशन एप्लीकेशन विंडो के लिए सिर्फ़ एक हफ़्ते का एक्सटेंशन मांग रहे हैं।

वकील ने कहा, वेबसाइट के काम न करने के कारण कई छात्र ऑन-स्क्रीन वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई नहीं कर सके। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि ये बातें री इवेल्यूएशन विंडो खुले रहने के दौरान उठायी जानी चाहिए थी।

इससे पहले CBSE को ओर से कोर्ट को बताया गया था कि री-ईवैल्युएशन विंडो खुले रहने के दौरान एक लाख अडसठ हजार (1,68,000) छात्रों ने आवेदन किया था। फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।