सुप्रीम कोर्ट में UGC के नए नियमों पर सुनवाई टली

अगस्त 20, नई दिल्ली: उच्च शिक्षण संस्थानों में कथित भेदभाव रोकने के लिए बनाए गए UGC के नए नियमों को चुनौती को देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। याचिकाकर्ताओं ने शिकायत किया कि उन्हें अभी तक UGC के जवाब की कॉपी नहीं मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने UGC से कहा कि वो चार हफ्ते में विस्तृत जवाब दाखिल कर याचिकाकर्ताओं की कॉपी उपलब्ध कराए। कोर्ट में दायर याचिकाओं में कहा गया है कि यह नियम भेदभाव पूर्ण और सामान्य वर्ग के लोगों को मौलिक अधिकार का हनन करने वाले है। मार्च 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों के अमल पर रोक लगा दी थी।
कोर्ट का कहना था कि इन नियमों की भाषा स्पष्ट नहीं है और इन नियमों का दुरुपयोग हो सकता है। कोर्ट ने सरकार को सुझाव दिया था कि वह इन नियमों पर विचार के लिए एक नई कमेटी का गठन करें। फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)