मनोरंजन

सुर संदेश म्यूजिकल ग्रुप की सुरमयी शाम 12 सितंबर को भोपाल में

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुर संदेश म्यूजिकल ग्रुप की सुरमयी शाम 12 सितंबर को भोपाल में

संगीत प्रेमियों के लिए सुर संदेश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शनिवार, 12 सितंबर 2026 को एक भव्य कराओके संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह सुरमयी कार्यक्रम देविका होटल एंड रिसॉर्ट, लीला अतुल्यम के पास, सलैया, भोपाल में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होगा।

ग्रुप के संचालक संदेश सुले ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सुर संदेश परिवार के सभी गायकों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग, समर्पण और संगीत के प्रति प्रेम का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की परिकल्पना और आयोजन को साकार करने में सतीश जी, रणदिवे जी, रवि मालवीय जी, अविनाश भाई, नंदा ताई, वसुंधरा जी, सुगंधा भाभी, ममता भाभी, साक्षी ताई, आदेश जी, जुगादे भाई साहब, संजय ढोबले जी, वर्मा जी, संजय जी, संतोष भाई, अमित भाई, खान साहब, मुकेश चौधरी जी, सुजीत पांडा तथा अरविंद जी सहित सभी सहयोगी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम में ग्रुप के प्रतिभाशाली गायक एवं गायिकाएं पुराने सदाबहार गीतों से लेकर नए फिल्मी गीतों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर संगीत प्रेमियों को सुरों की एक यादगार शाम का आनंद प्रदान करेंगे।

संदेश सुले ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस सुरमयी महफिल में शामिल हों और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुरों से जुड़े दिलों का एक खूबसूरत मिलन है।"

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।