अपराध

सूरजपुर जिले में 44 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सूरजपुर जिले में 44 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

सूरजपुर, 20 अगस्त 2026 सूरजपुर जिले की प्रेमनगर पुलिस ने एक वाहन से अठासी किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है।

सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पुलिस टीम को नजर आई। पुलिस को देखते ही वाहन सवार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को ब्रम्हपुर के पास रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 88 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाया जा रहा था और बचरापोड़ी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अब मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।