सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 02, नई दिल्ली: सुरक्षा कारणों से आज राजधानी दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद है। इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इसके साथ ही अगली सूचना तक बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन पर भी आने-जाने का रास्ता बंद है। (Attachment: Delhi Metro X Posts)