सूरत दौरे पर गिरिराज सिंह, राहुल गांधी पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 09, नई दिल्ली: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर सूरत में हैं। इस दौरान उन्होंने सूरत सर्किट हाउस में धागा निर्माण इकाइयों और कपड़ा मशीनरी निर्माताओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में नई कपड़ा नीति का लाभ उठाने, विदेशी मशीनरी के इस्तेमाल और देश में ही कपड़ा मशीनरी के निर्माण को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
गिरिराज सिंह ने कहा कि सूरत कपड़ा उद्योग का एक बड़ा केंद्र है और सरकार यहां के उद्योगों को अधिक सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रही है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्तीफा मुख्य चुनाव आयुक्त को नहीं, बल्कि राहुल गांधी को देना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया।
(बाइट- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गिरिराज सिंह के सूरत दौरे का मुख्य विषय कपड़ा उद्योग में विदेशी मशीनरी के उपयोग और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कपड़ा क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन के लिए नई नीति के कार्यान्वयन को दर्शाती है। इससे सूरत के धागा निर्माण इकाइयों और मशीनरी निर्माताओं को नवीनतम तकनीक और सब्सिडी के लाभ मिलेंगे, जिससे उत्पादन लागत घटेगी और निर्यात क्षमता बढ़ेगी। आम जनता को बेहतर रोजगार के अवसर, किफायती कपड़ों की उपलब्धता और क्षेत्रीय आर्थिक उन्नति का लाभ मिलेगा।