सूरत : श्री कृष्णाराज विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बमरोली रोड, पांडेसरा स्थित श्री कृष्णाराज विद्यालय में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित समारोह में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 5 तक के अंग्रेजी माध्यम तथा नर्सरी से कक्षा 12 तक के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रार्थना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. राजेन्द्रसिंह कुशवाहा, ट्रस्टी श्रीमती ...
📡 स्रोत: NewsData.io