अपराध

सूरतगढ़ में भयानक हादसा, अचानक धू-धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, देखें वीडियो !

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सूरतगढ़ में भयानक हादसा, अचानक धू-धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, देखें वीडियो !

सूरतगढ़ में भयानक हादसा, अचानक धू-धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, देखें वीडियो ! राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित वार्ड नंबर 8 में घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त स्कूटी के पास दो मासूम बच्चे मौजूद थे,...

pic.twitter.com/PTlGqc01Mj — Bansal News Official (@BansalNews_) August 26, 2026 राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित वार्ड नंबर 8 में घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई।

हादसे के वक्त स्कूटी के पास दो मासूम बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते स्थिति को भांपते हुए दूर भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वाहन से तेज धुआं और विकराल लपटें निकलती दिख रही हैं।

शुरुआती तौर पर आग का कारण लिथियम-आयन बैटरी में खराबी, ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और चार्जिंग सिस्टम को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।