भोपाल

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: रायपुर को देश में मिला 6वां स्थान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: रायपुर को देश में मिला 6वां स्थान

रायपुर, 8 सितंबर 2026

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर ने पांच पायदान की छलांग लगाते हुए देश में छठवीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2025 में शहर 11वें स्थान पर था। इस बार रायपुर को 200 में से 189 अंक मिले। वह टॉप-5 में जगह बनाने से सिर्फ दो अंक पीछे रह गया। पांचवें स्थान पर रहे सूरत को 191 अंक मिले हैं। सर्वेक्षण में लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले, स्वच्छता का आइकन बन चुका इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भोपाल और आगरा को 192-192 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथी रैंक मिली है।

रायपुर में वायु गुणवत्ता में सुधार का असर PM-10 के स्तर में भी देखने को मिला है। वर्ष 2022-23 में रायपुर का PM-10 स्तर 78 µg/m³ दर्ज किया गया था, जो घटकर वर्ष 2025-26 में 64 µg/m³ रह गया। इस तरह तीन वर्षों में PM-10 के स्तर में करीब 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। नगर निगम के स्तर पर वायु प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ हवा के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है। शहर के साथ-साथ वार्ड स्तर पर भी रायपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।