राज्य

स्वच्छता पखवाड़े में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर चला गहन सफाई अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वच्छता पखवाड़े में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर चला गहन सफाई अभियान

वाराणसी में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वाराणसी मंडल में रविवार को प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों में विशेष गहन सफाई अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अनुभव पाठक के नेतृत्व में चले अभियान में प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश-निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एवं पार्किंग एरिया की डीप क्लीनिंग और प्रेशर वॉशिंग की गई।

सार्वजनिक शौचालयों, वेटिंग हॉल, डस्टबिन, नालियों एवं ड्रेनेज प्वाइंट्स की भी विशेष सफाई की गई। नालियों की डी-सिल्टिंग कर जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।