देश

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल 'प्रगति-50' में रायपुर और बिलासपुर शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल 'प्रगति-50' में रायपुर और बिलासपुर शामिल

रायपुर, 29 सितंबर 2026

भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को ‘‘प्रगति-फिफ्टी’’ योजना में शामिल किया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव से वर्चुअल जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने ‘‘प्रगति-फिफ्टी’’ योजना में शामिल होने पर रायपुर और बिलासपुर नगर निगमों के स्वच्छता मित्रों तथा शहरवासियों को बधाई दी है।

गौरतलब है कि इस योजना में देश के पचास शहरों को शामिल किया गया है। इन शहरों को केंद्र सरकार की ओर से विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। ‘‘प्रगति-फिफ्टी’ के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक पृथक्करण और प्रसंस्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने क साथ ही सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं और शहरों की साफ-सफाई में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।