स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘सफ़ाई-मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का होगा आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 30 सितंबर 2026
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आज नई दिल्ली में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘सफ़ाई-मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित करेगा। ‘सम्मान सफ़ाई-मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का’ थीम पर आयोजित इस शिविर का मकसद सफ़ाई-मित्रों के अहम योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा उपायों तक पहुँचने में मदद करना है।
यह कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा। वहीं देश भर से शहरी स्थानीय निकाय, ग्रामीण स्थानीय निकाय और संबंधित विभाग इसमें वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
‘स्वच्छता ही सेवा’ 2026 अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के साथ मनाया जा रहा है।