भोपाल

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी के निर्देशन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान जिले में 447 किलोग्राम प्लास्टिक, 1112 किलोग्राम मिश्रित कचरे का संग्रहण किया गया तथा 167 घूरों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इसी क्रम में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तर मध्य क्षेत्र, भोपाल द्वारा ग्राम कान्हा सैयां में 01 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान घोड़ा पछाड़ डेम में दीप प्रज्ज्वलित कर जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान ग्राम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कचरा संग्रहण और साफ-सफाई के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तर मध्य क्षेत्र, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

"एक दिन, एक घंटा, एक साथ" स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा‑2026 के तहत चलाया गया, जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को एकत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान 447 किलोग्राम प्लास्टिक, 1112 किलोग्राम मिश्रित कचरा इकट्ठा हुआ और 167 घूरों की साफ‑सफाई की गई। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से है। इसकी सफलता से स्थानीय स्वच्छता स्तर में सुधार, स्वास्थ्य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।