राज्य

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईआईटी आईएसएम धनबाद में सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईआईटी आईएसएम धनबाद में सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईआईटी आईएसएम धनबाद में कार्यक्रम, सफाई मित्रों, स्वच्छता को-ऑर्डिनेटर्स और वॉलंटियर्स सम्मानित।

Short Headline: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईआईटी आईएसएम धनबाद में सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

स्वच्छता ही सेवा, धनबाद, शरद

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम

सफाई मित्रों और स्वच्छता को-ऑर्डिनेटर्स को किया गया सम्मानित

नगर आयुक्त आशीष गंगवार हुए शामिल संस्थान के निदेशक ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

एंकर धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई मित्रों, स्वच्छता कोऑर्डिनेटर्स, वॉलंटियर्स और अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पेनमैन ऑडिटोरियम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें स्वच्छता के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों, स्वच्छता कोऑर्डिनेटर्स और वॉलंटियर्स को नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

बाइट- आशीष गंगवार, नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम

वीओ 02. कार्यक्रम में आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने सभी को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। वहीं, अधिकारियों और शिक्षकों ने भी स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की जरूरत पर जोर दिया।

बाइट- प्रो. सुकुमार मिश्रा, निदेशक, आईआईटी-आईएसएम धनबाद

अंतिम वीओ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस सम्मान समारोह ने स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले कर्मियों और स्वयंसेवकों के कार्यों को पहचान देने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और स्वच्छ परिसर के साथ स्वच्छ समाज के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

धनबाद से शरद की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।