स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साहिबगंज आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साहिबगंज आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत किया गया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश।
Short Headline: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साहिबगंज आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
स्वच्छता ही सेवा, साहिबगंज, आनंद
गांधी जयंती के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
“स्वच्छता ही सेवा अभियान” को मिला बल आरसेटी में कर्मियों और प्रशिक्षुओं ने किया श्रमदान
“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण
एंकर गांधी जयंती के अवसर पर साहिबगंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। आरसेटी में भी कर्मियों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने एक घंटे श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. साहिबगंज आरसेटी में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यालय, कक्षा और परिसर की साफ-सफाई की गई। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के संदेश के साथ सभी ने श्रमदान किया। इस मौके पर सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।
बाइट: राजहंस कुमार, वरिष्ठ संकाय
वीओ 02. आरसेटी में प्रशिक्षण देने पहुंची अरुणा सिंह ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के संबंध में अवगत कराया गया।
बाइट: अरुणा सिंह, डीएसटी
वीओ 03. वहीं, प्रशिक्षुओं ने कहा कि साफ-सफाई उनकी दिनचर्या में शामिल है, लेकिन गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान करना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।
बाइट्स : तीन प्रशिक्षु
अंतिम वीओ केंद्र सरकार के आह्वान पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप देना है। साहिबगंज आरसेटी में श्रमदान, स्वच्छता शपथ और पौधरोपण के जरिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
साहिबगंज से आनन्द कुमार ओझा की रिपोर्ट।