स्वदेशी बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, रेल मंत्री ने साझा किया निर्माण का वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 02, नई दिल्ली: भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के निर्माण की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने निर्माण स्थल का दौरा कर कोच निर्माण का निरीक्षण किया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों से भी जानकारी ली।इस ट्रेन का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है।
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित BEML की फैक्ट्री में तैयार हो रही यह ट्रेन स्वदेशी इंजीनियरिंग और आधुनिक हाई-स्पीड रेल तकनीक का संगम है। इस बुलेट ट्रेन को भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के साथ यात्रियों के आराम और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।
आधुनिक सुविधाओं, उन्नत इंजीनियरिंग और बेहतर यात्री अनुभव के साथ ये ट्रेन देश में रेल परिवहन के एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर इस ट्रेन के संचालन से भारत हाई-स्पीड रेल के क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता को आगे बढ़ाएगा। यह परियोजना न केवल देश में तेज रफ्तार रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वदेशी विनिर्माण और इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को भी नई मजबूती देगी।
भारत में बुलेट ट्रेन का निर्माण देश को आधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वीडियो स्त्रोत: X/ AshwiniVaishnaw